Wednesday, 30 September 2026
Header Advertisement
LATEST
जयपुर में नकली घी पैकेजिंग का खुलासा, सरस-अमूल समेत कई ब्रांड के रैपर बरामदफुलेरा में गंदगी का अंबार, नालियां अटीं; नए पालिका बोर्ड के सामने सफाई की चुनौतीझालावाड़ में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, CM भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे ने लिया हिस्साकुजाए गांव में झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, पुलिस जांच में जुटीसंभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मांडलदेवा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शनसब्जी मंडी में करंट से बंदर के बच्चे की मौत, शानू ने CPR देकर बचाने की कोशिश कीबग्गड़ में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, आशा सहयोगिनियों व आंगनबाड़ी कर्मियों का सम्मानरियांबड़ी नगर पालिका में जनप्रतिनिधियों ने संभाला पदभार, 10 पार्षद पहली बार पहुंचे कार्यालयजोधपुर उपमहापौर चुनाव: भाजपा के विजय सिंह पवार ने भरा नामांकन, बोले- हनुमान जी का गोटा चलाशाहाबाद में छुट्टी के दिन शिविरों का विरोध, कर्मचारी संघों ने SDM को सौंपा ज्ञापनजयपुर में नकली घी पैकेजिंग का खुलासा, सरस-अमूल समेत कई ब्रांड के रैपर बरामदफुलेरा में गंदगी का अंबार, नालियां अटीं; नए पालिका बोर्ड के सामने सफाई की चुनौतीझालावाड़ में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, CM भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे ने लिया हिस्साकुजाए गांव में झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, पुलिस जांच में जुटीसंभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मांडलदेवा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शनसब्जी मंडी में करंट से बंदर के बच्चे की मौत, शानू ने CPR देकर बचाने की कोशिश कीबग्गड़ में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, आशा सहयोगिनियों व आंगनबाड़ी कर्मियों का सम्मानरियांबड़ी नगर पालिका में जनप्रतिनिधियों ने संभाला पदभार, 10 पार्षद पहली बार पहुंचे कार्यालयजोधपुर उपमहापौर चुनाव: भाजपा के विजय सिंह पवार ने भरा नामांकन, बोले- हनुमान जी का गोटा चलाशाहाबाद में छुट्टी के दिन शिविरों का विरोध, कर्मचारी संघों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
Crime

जयपुर में नकली घी पैकेजिंग का खुलासा, सरस-अमूल समेत कई ब्रांड के रैपर बरामद

जयपुर। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने नकली घी के कारोबार से जुड़े कथित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए निवारू रोड स्थित लक्ष्मी नगर में एक मकान पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मकान में नामी कंपनियों के नाम, लोगो और मैन्युफैक्चरिंग डेट वाले रैपर और कार्टन तैयार किए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पैकेजिंग तैयार करने वाली मशीनों सहित बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी नगर स्थित मकान में सरस, लोटस और अमूल जैसी कंपनियों के नाम और लोगो वाले रैपर तथा कार्टन तैयार किए जा रहे थे। इन पैकेजिंग सामग्री का इस्तेमाल कथित तौर पर नकली घी को असली ब्रांड के नाम पर पैक करने के लिए किया जाना था।

किराए के मकान में चल रहा था पैकेजिंग का काम

पुलिस के अनुसार जिस मकान में कार्रवाई की गई, वह पवन कूलवाल का बताया जा रहा है। मकान को किराए पर लेकर अनिल अग्रवाल, मोहन शर्मा सहित अन्य लोग वहां पैकेजिंग तैयार करने का काम कर रहे थे।

जांच में सामने आया कि खाली रैपर टोंक जिले के निवाई क्षेत्र से आने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों और पैकेजिंग सामग्री की सप्लाई चेन की जानकारी जुटा रही है।

मशीनें और बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त

पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान पैकेजिंग तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली मशीनों और अन्य सामग्री को जब्त किया है। मौके से मिले रैपर और कार्टन पर अलग-अलग ब्रांड के नाम, लोगो और मैन्युफैक्चरिंग डेट जैसी जानकारी दर्ज थी।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पैकेजिंग सामग्री का इस्तेमाल कहां और किस स्तर पर किया जाना था। साथ ही नकली घी की कथित सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

आरोपियों से पूछताछ जारी

कार्रवाई एसीपी शिव कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मौके से मिली सामग्री को जांच के लिए कब्जे में लिया है और मामले से जुड़े आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का फोकस पूरे नेटवर्क का पता लगाने पर है, ताकि यह सामने आ सके कि कथित तौर पर नकली घी की पैकेजिंग और सप्लाई का काम कितने समय से चल रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। जब्त सामग्री और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ayush Pareek

Related News