Wednesday, 18 November 2026
LATEST
Pushkar Mela 2026: पुष्कर मेले में जाने से पहले जान लें Traffic Advisory, इन रास्तों पर No Entry और यहां होगी ParkingAtal Progressway Route: कोटा से छिन सकती है कनेक्टिविटी, अब लबान में Delhi-Mumbai Expressway से जुड़ने का प्रस्तावSamsung Galaxy S26 Ultra 5G Price: ₹14,000 सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप फोन, Exchange Offer में भी मिलेगी भारी छूटJaipur Foundation Day 2026: 299 साल का हुआ जयपुर? जानें 1727 से 2027 तक कैसे बदली Pink City की पहचानKulgam Encounter: 15 लाख का इनामी Lashkar Terrorist लतीफ भट ढेर, CRPF चौकी पर हमले में था शामिल; मस्जिद में छिपा था आतंकीपहले बेटी और अब मां के हाथों में गांव की कमान, राजू यालसर के परिवार को मिली सरपंच की जिम्मेदारीखुशी सैनी बनीं ढोलास की उप सरपंच, विनोद देवी 390 मतों से जीतींसरपंच चुनाव में हिंसा, 80 वर्षीय पूर्व सरपंच की मौत; 4 लोग घायलउत्तराखंड में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम, बस और बोलेरो खाई में गिरीं; 14 लोगों की मौत, कई घायलअमिताभ बच्चन के घर के बाहर फायरिंग की साजिश, दिल्ली पुलिस ने 2 शूटर गिरफ्तार किएPushkar Mela 2026: पुष्कर मेले में जाने से पहले जान लें Traffic Advisory, इन रास्तों पर No Entry और यहां होगी ParkingAtal Progressway Route: कोटा से छिन सकती है कनेक्टिविटी, अब लबान में Delhi-Mumbai Expressway से जुड़ने का प्रस्तावSamsung Galaxy S26 Ultra 5G Price: ₹14,000 सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप फोन, Exchange Offer में भी मिलेगी भारी छूटJaipur Foundation Day 2026: 299 साल का हुआ जयपुर? जानें 1727 से 2027 तक कैसे बदली Pink City की पहचानKulgam Encounter: 15 लाख का इनामी Lashkar Terrorist लतीफ भट ढेर, CRPF चौकी पर हमले में था शामिल; मस्जिद में छिपा था आतंकीपहले बेटी और अब मां के हाथों में गांव की कमान, राजू यालसर के परिवार को मिली सरपंच की जिम्मेदारीखुशी सैनी बनीं ढोलास की उप सरपंच, विनोद देवी 390 मतों से जीतींसरपंच चुनाव में हिंसा, 80 वर्षीय पूर्व सरपंच की मौत; 4 लोग घायलउत्तराखंड में दो भीषण सड़क हादसों से मचा कोहराम, बस और बोलेरो खाई में गिरीं; 14 लोगों की मौत, कई घायलअमिताभ बच्चन के घर के बाहर फायरिंग की साजिश, दिल्ली पुलिस ने 2 शूटर गिरफ्तार किए
Crime

सरपंच चुनाव में हिंसा, 80 वर्षीय पूर्व सरपंच की मौत; 4 लोग घायल

झुंझुनूं। राजस्थान में सरपंच चुनाव के दौरान हिंसा का मामला सामने आया है। खेतड़ी उपखंड की विजयनगर ग्राम पंचायत में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान लाठी-डंडों से किए गए हमले में 80 वर्षीय पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण सैनी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। मृतक सरपंच प्रत्याशी सुमन सैनी के ससुर बताए जा रहे हैं।

मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्र से करीब 200 मीटर दूर एक पांडाल में सरपंच प्रत्याशी सुमन सैनी के समर्थक मौजूद थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग कथित तौर पर वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान पांडाल में रखी कुर्सियों और टेबल में भी तोड़फोड़ की गई। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जयपुर रेफर किए गए पूर्व सरपंच की रास्ते में मौत

हमले में गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी नारायण सैनी को पहले बबाई अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। हालांकि, जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस घटना में मांगीलाल (75), बुगलाराम (52), बिरमा (30) और गोविंद (24) भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का नीमकाथाना के राजकीय अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव

घटना के बाद विजयनगर और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गए हैं। झुंझुनूं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने घटना पर संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चुनाव के दौरान हुई इस हिंसक घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी माहौल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ayush Pareek

Related News