लक्ष्मणगढ़ : ढोलास ग्राम पंचायत को पहली बार पंचायत का दर्जा मिलने के बाद हुए चुनाव में खुशी सैनी उप सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन से समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
वहीं, ग्राम पंचायत के सरपंच पद पर श्रीमती विनोद देवी ने जीत दर्ज की है। विनोद देवी, एडवोकेट राजेश कुमार शिवरान की धर्मपत्नी हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 390 मतों से हराकर सरपंच पद पर विजय हासिल की।
पहली बार गठित हुई ढोलास ग्राम पंचायत में सरपंच और उप सरपंच के निर्वाचन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। खुशी सैनी के निर्विरोध उप सरपंच चुने जाने और विनोद देवी की जीत के बाद समर्थकों ने खुशी जाहिर की।
इस तरह ढोलास ग्राम पंचायत को विनोद देवी के रूप में नई सरपंच और खुशी सैनी के रूप में नई उप सरपंच मिली हैं।




