Atal Progressway Route: राजस्थान के कोटा और उत्तर प्रदेश के इटावा को जोड़ने वाले प्रस्तावित अटल प्रोग्रेस-वे (Chambal Expressway) का रूट एक बार फिर बदलने की तैयारी है। नए प्रस्ताव के अनुसार अब इस एक्सप्रेस-वे को कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के कराडिया इंटरचेंज से जोड़ने के बजाय सवाई माधोपुर क्षेत्र के लबान में कनेक्ट करने की योजना बनाई गई है। अगर केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो कोटा के लोगों को एक्सप्रेस-वे पर पहुंचने के लिए पहले की तुलना में करीब 50 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ सकती है।इसके अलावा अटल प्रोग्रेस-वे की चौड़ाई में भी बदलाव किया गया है। पहले इसे सिक्सलेन बनाने की योजना थी, लेकिन अब इसे फोरलेन बनाने का प्रस्ताव है। संशोधित Alignment से प्रोजेक्ट की लंबाई करीब 35 से 40 किलोमीटर कम होने और लागत में लगभग 1200 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है।
Atal Progressway का तीसरी बार बदला Route, अब लबान पर नजर
अटल प्रोग्रेस-वे के रूट में यह तीसरा बदलाव है। पहले तैयार की गई Detailed Project Report (DPR) के मुताबिक एक्सप्रेस-वे कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के कराडिया इंटरचेंज से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के इटावा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जुड़ना था।लेकिन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव ने इस अलाइनमेंट पर सवाल उठाते हुए सवाई माधोपुर के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी की संभावना तलाशने के निर्देश दिए थे।इसके बाद NHAI की ग्वालियर यूनिट ने नया Alignment तैयार किया है। संशोधित DPR केंद्र सरकार को भेज दी गई है। अब दिल्ली में केंद्रीय मंत्रालय की बैठक में इस प्रस्ताव पर फैसला होना है।
Kota के लोगों को तय करनी पड़ सकती है 50 KM अतिरिक्त दूरी
नए प्रस्ताव का सबसे बड़ा असर कोटा की कनेक्टिविटी पर पड़ सकता है। पुराने रूट में अटल प्रोग्रेस-वे सीधे कोटा के पास कराडिया इंटरचेंज से जुड़ने वाला था।लेकिन नए प्रस्ताव में इसे सवाई माधोपुर क्षेत्र के लबान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की योजना है। ऐसे में कोटा के लोगों को एक्सप्रेस-वे तक पहुंचने के लिए करीब 50 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ सकती है।हालांकि, अभी यह अंतिम फैसला नहीं है। केंद्र सरकार की बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा कि अटल प्रोग्रेस-वे कोटा के पास पुराने अलाइनमेंट से जुड़ेगा या लबान के नए रूट को मंजूरी मिलेगी।
1200 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान, 35 से 40 KM घटेगी लंबाई
संशोधित Route का उद्देश्य अटल प्रोग्रेस-वे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के बीच समानांतर निर्माण की स्थिति को कम करना है।दरअसल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पहले से ही कोटा क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। ऐसे में अटल प्रोग्रेस-वे को भी कोटा तक लाने पर दोनों एक्सप्रेस-वे का एक हिस्सा समानांतर हो जाता।लबान में कनेक्टिविटी देने से इस दोहराव को कम किया जा सकता है। नए प्रस्ताव के अनुसार एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 35 से 40 किलोमीटर कम हो सकती है। इससे प्रोजेक्ट की लागत में लगभग 1200 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है।
NHAI ने केंद्र सरकार को भेजी संशोधित DPR
NHAI ग्वालियर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर भरत जोड्या के मुताबिक अटल प्रोग्रेस-वे का संशोधित प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है।उन्होंने बताया कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि एक्सप्रेस-वे सवाई माधोपुर के पास लबान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा या पुराने अलाइनमेंट के अनुसार कोटा के पास ही इसकी कनेक्टिविटी रहेगी।इस संबंध में केंद्र स्तर पर बैठक होनी है। बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर आगे टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
Land Acquisition पर भी पड़ेगा असर, 2200 हेक्टेयर जमीन की थी तैयारी
अटल प्रोग्रेस-वे के पुराने 414 किलोमीटर लंबे अलाइनमेंट के लिए करीब 2200 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने की तैयारी थी।इसमें मध्य प्रदेश के हिस्से में लगभग 300 किलोमीटर लंबे निर्माण के लिए करीब 1800 हेक्टेयर निजी भूमि के अधिग्रहण की योजना बनाई गई थी।अब नए Alignment के कारण प्रोजेक्ट की लंबाई और रूट में बदलाव होने से जमीन अधिग्रहण की जरूरत और प्रस्तावित क्षेत्र में भी बदलाव हो सकता है।




