Tuesday, 29 September 2026
Header Advertisement
LATEST
कुजाए गांव में झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, पुलिस जांच में जुटीसंभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मांडलदेवा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शनसब्जी मंडी में करंट से बंदर के बच्चे की मौत, शानू ने CPR देकर बचाने की कोशिश कीबग्गड़ में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, आशा सहयोगिनियों व आंगनबाड़ी कर्मियों का सम्मानरियांबड़ी नगर पालिका में जनप्रतिनिधियों ने संभाला पदभार, 10 पार्षद पहली बार पहुंचे कार्यालयजोधपुर उपमहापौर चुनाव: भाजपा के विजय सिंह पवार ने भरा नामांकन, बोले- हनुमान जी का गोटा चलाशाहाबाद में छुट्टी के दिन शिविरों का विरोध, कर्मचारी संघों ने SDM को सौंपा ज्ञापनजोधपुर मेयर चुनाव: मतदान शुरू, भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्करनाहरगढ़ डोल मेला मैदान की पैमाइश को लेकर दूसरे दिन भी गतिरोध, 9 डोल विमान मैदान में रुकेभाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का 25 सितंबर को जयपुर दौरा, 90 प्रचार रथों को दिखाएंगे हरी झंडीकुजाए गांव में झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, पुलिस जांच में जुटीसंभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मांडलदेवा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शनसब्जी मंडी में करंट से बंदर के बच्चे की मौत, शानू ने CPR देकर बचाने की कोशिश कीबग्गड़ में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, आशा सहयोगिनियों व आंगनबाड़ी कर्मियों का सम्मानरियांबड़ी नगर पालिका में जनप्रतिनिधियों ने संभाला पदभार, 10 पार्षद पहली बार पहुंचे कार्यालयजोधपुर उपमहापौर चुनाव: भाजपा के विजय सिंह पवार ने भरा नामांकन, बोले- हनुमान जी का गोटा चलाशाहाबाद में छुट्टी के दिन शिविरों का विरोध, कर्मचारी संघों ने SDM को सौंपा ज्ञापनजोधपुर मेयर चुनाव: मतदान शुरू, भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्करनाहरगढ़ डोल मेला मैदान की पैमाइश को लेकर दूसरे दिन भी गतिरोध, 9 डोल विमान मैदान में रुकेभाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का 25 सितंबर को जयपुर दौरा, 90 प्रचार रथों को दिखाएंगे हरी झंडी
Politics

अजमेर में मेयर चुनाव से पहले निगम के बाहर हंगामा, भूपेंद्र सिंह की एंट्री पर BJP कार्यकर्ताओं ने जताई आपत्ति

अजमेर नगर निगम में मेयर पद के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान से पहले निगम परिसर के बाहर सियासी माहौल गरमा गया। कांग्रेस के पूर्व देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मेयर पद की कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल को लेकर नगर निगम परिसर पहुंचे। इस दौरान निगम के बाहर बैरिकेडिंग पर विवाद की स्थिति बन गई और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र सिंह के निगम परिसर में प्रवेश को लेकर आपत्ति जताई।

जानकारी के मुताबिक, निगम परिसर से पहले लगाए गए बैरिकेड पर द्रौपदी कोली को गाड़ी से उतार दिया गया। इसके बाद भूपेंद्र सिंह कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी किरण गढ़वाल को लेकर निगम परिसर के अंदर चले गए।

भूपेंद्र सिंह के निगम परिसर में प्रवेश के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पर सवाल उठाया। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैरिकेड के पास पहुंच गए और विरोध जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं की आपत्ति थी कि भूपेंद्र सिंह को निगम परिसर के अंदर किस आधार पर प्रवेश दिया गया।

मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच इस मुद्दे को लेकर हंगामा और नारेबाजी की स्थिति बन गई। मेयर चुनाव के मतदान से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम के कारण निगम परिसर के बाहर पुलिस और प्रशासन को भी सतर्क रहना पड़ा।

किरण गढ़वाल और अनामिका शर्मा के बीच मुकाबला

अजमेर नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस ने वार्ड 57 की पार्षद किरण गढ़वाल को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने वार्ड 3 की पार्षद अनामिका शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के बाद से ही चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज रही हैं।

किरण गढ़वाल के नामांकन को लेकर भाजपा ने पहले नगर निगम के बकाया टैक्स से जुड़ी आपत्ति भी दर्ज कराई थी। भाजपा की ओर से नामांकन रद्द करने की मांग की गई थी, जबकि कांग्रेस ने नगर निगम की NOC होने और मामला न्यायालय में लंबित होने की बात कही थी। बाद में निर्वाचन अधिकारी ने आपत्ति खारिज कर दी और किरण गढ़वाल का नामांकन बरकरार रहा।

आज होगा मेयर पद का फैसला

राजस्थान के 5 नगर निगमों समेत 273 नगरीय निकायों में आज अध्यक्ष, सभापति और मेयर पद के लिए मतदान हो रहा है। अजमेर भी उन नगर निगमों में शामिल है जहां आज मेयर चुना जाना है। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

अजमेर में मतदान से पहले निगम के बाहर हुए इस घटनाक्रम ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। अब निगाहें मतदान प्रक्रिया और मेयर चुनाव के परिणाम पर हैं।

Ayush Pareek

Related News