Monday, 28 September 2026
Header Advertisement
LATEST
रियांबड़ी नगर पालिका में जनप्रतिनिधियों ने संभाला पदभार, 10 पार्षद पहली बार पहुंचे कार्यालयजोधपुर उपमहापौर चुनाव: भाजपा के विजय सिंह पवार ने भरा नामांकन, बोले- हनुमान जी का गोटा चलाशाहाबाद में छुट्टी के दिन शिविरों का विरोध, कर्मचारी संघों ने SDM को सौंपा ज्ञापनजोधपुर मेयर चुनाव: मतदान शुरू, भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्करनाहरगढ़ डोल मेला मैदान की पैमाइश को लेकर दूसरे दिन भी गतिरोध, 9 डोल विमान मैदान में रुकेभाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का 25 सितंबर को जयपुर दौरा, 90 प्रचार रथों को दिखाएंगे हरी झंडीटोडी मोड़ से 14 नंबर तक सर्विस लेन का दीया कुमारी ने किया निरीक्षण, मेट्रो-एलिवेटेड रोड रूट को लेकर दिए निर्देशजयपुर में नकली खाद की फैक्ट्री पर DST West की कार्रवाई, एक हजार से ज्यादा कट्टे बरामद; संचालक गिरफ्तारकोटपूतली नगर परिषद के सभापति कमल सैनी ने संभाला पदभार, बोले- रोजाना क्षेत्र में जाकर देखूंगा शहर की व्यवस्थाजयपुर में पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी: जिला परिषद के 57 वार्ड और 22 प्रधान पदों का आरक्षण तयरियांबड़ी नगर पालिका में जनप्रतिनिधियों ने संभाला पदभार, 10 पार्षद पहली बार पहुंचे कार्यालयजोधपुर उपमहापौर चुनाव: भाजपा के विजय सिंह पवार ने भरा नामांकन, बोले- हनुमान जी का गोटा चलाशाहाबाद में छुट्टी के दिन शिविरों का विरोध, कर्मचारी संघों ने SDM को सौंपा ज्ञापनजोधपुर मेयर चुनाव: मतदान शुरू, भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्करनाहरगढ़ डोल मेला मैदान की पैमाइश को लेकर दूसरे दिन भी गतिरोध, 9 डोल विमान मैदान में रुकेभाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का 25 सितंबर को जयपुर दौरा, 90 प्रचार रथों को दिखाएंगे हरी झंडीटोडी मोड़ से 14 नंबर तक सर्विस लेन का दीया कुमारी ने किया निरीक्षण, मेट्रो-एलिवेटेड रोड रूट को लेकर दिए निर्देशजयपुर में नकली खाद की फैक्ट्री पर DST West की कार्रवाई, एक हजार से ज्यादा कट्टे बरामद; संचालक गिरफ्तारकोटपूतली नगर परिषद के सभापति कमल सैनी ने संभाला पदभार, बोले- रोजाना क्षेत्र में जाकर देखूंगा शहर की व्यवस्थाजयपुर में पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी: जिला परिषद के 57 वार्ड और 22 प्रधान पदों का आरक्षण तय
Crime

जयपुर में कोचिंग स्टूडेंट का किडनैप: चलती कार में बेरहमी से पीटा, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

जयपुर में एक कोचिंग स्टूडेंट के अपहरण और उसके साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। रेलवे परीक्षा की तैयारी कर रहे 29 वर्षीय युवक को 5-6 बदमाशों ने रास्ते में रोककर किडनैप कर लिया। आरोप है कि करीब 7 घंटे तक युवक को बंधक बनाकर रखा गया और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की गई। हमले में युवक के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

आरोपियों ने पीड़ित से उसके भाई के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि पीड़ित का भाई आरोपी की पत्नी को कथित तौर पर अपने साथ भगा ले गया था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और उसे जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। करीब 200 किलोमीटर दूर ले जाने के बाद आरोपी उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।

शिवदासपुरा थाना पुलिस ने पीड़ित के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रेलवे परीक्षा की तैयारी कर रहा था युवक

ASI जयसिंह के अनुसार, करौली के मामचारी निवासी मनोज (29) जयपुर के गोनेर रोड स्थित बैरवा कॉलोनी में किराए के कमरे में रहकर रेलवे परीक्षा की तैयारी कर रहा है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने कमरे से कोचिंग जाने के लिए निकला था।

मनोज के अनुसार, वह महात्मा गांधी हॉस्पिटल के पीछे पहुंचा ही था कि वहां पहले से घात लगाए बैठे 5-6 युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

भाई की पत्नी को भगाने का आरोप लगाकर किया अपहरण

पीड़ित के पर्चा बयान के मुताबिक, एक आरोपी ने उससे पूछा कि उसका भाई उसकी पत्नी को भगाकर क्यों ले गया है। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इसके बाद आरोपी मनोज को जबरन कार में डालकर अपने साथ ले गए। पीड़ित का आरोप है कि कार चलने के दौरान भी आरोपी लगातार उसके साथ मारपीट करते रहे। इस दौरान उसे करीब सात घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया।

लाठी-डंडों से पीटा, हाथ-पैर में गंभीर चोट

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं और हाथ-पैर टूट गए। कई घंटे तक मारपीट करने के बाद आरोपी उसे जयपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर करौली के मासलपुर इलाके में ले गए। आरोपियों ने मासलपुर स्थित रामपुरा पावर हाउस के सामने दोपहर करीब 4 बजे मनोज को सड़क किनारे पटक दिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

सड़क किनारे घायल हालत में पड़े मनोज को मासलपुर थाना पुलिस ने देखा और उसे करौली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। करौली सरकारी अस्पताल में भर्ती मनोज के पर्चा बयान के आधार पर शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस घटना के पीछे के विवाद, आरोपियों की भूमिका और युवक को जयपुर से करौली ले जाने की पूरी घटना की जांच कर रही है।

Ayush Pareek

Related News