Sunday, 27 September 2026
Header Advertisement
LATEST
रियांबड़ी नगर पालिका में जनप्रतिनिधियों ने संभाला पदभार, 10 पार्षद पहली बार पहुंचे कार्यालयजोधपुर उपमहापौर चुनाव: भाजपा के विजय सिंह पवार ने भरा नामांकन, बोले- हनुमान जी का गोटा चलाशाहाबाद में छुट्टी के दिन शिविरों का विरोध, कर्मचारी संघों ने SDM को सौंपा ज्ञापनजोधपुर मेयर चुनाव: मतदान शुरू, भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्करनाहरगढ़ डोल मेला मैदान की पैमाइश को लेकर दूसरे दिन भी गतिरोध, 9 डोल विमान मैदान में रुकेभाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का 25 सितंबर को जयपुर दौरा, 90 प्रचार रथों को दिखाएंगे हरी झंडीटोडी मोड़ से 14 नंबर तक सर्विस लेन का दीया कुमारी ने किया निरीक्षण, मेट्रो-एलिवेटेड रोड रूट को लेकर दिए निर्देशजयपुर में नकली खाद की फैक्ट्री पर DST West की कार्रवाई, एक हजार से ज्यादा कट्टे बरामद; संचालक गिरफ्तारकोटपूतली नगर परिषद के सभापति कमल सैनी ने संभाला पदभार, बोले- रोजाना क्षेत्र में जाकर देखूंगा शहर की व्यवस्थाजयपुर में पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी: जिला परिषद के 57 वार्ड और 22 प्रधान पदों का आरक्षण तयरियांबड़ी नगर पालिका में जनप्रतिनिधियों ने संभाला पदभार, 10 पार्षद पहली बार पहुंचे कार्यालयजोधपुर उपमहापौर चुनाव: भाजपा के विजय सिंह पवार ने भरा नामांकन, बोले- हनुमान जी का गोटा चलाशाहाबाद में छुट्टी के दिन शिविरों का विरोध, कर्मचारी संघों ने SDM को सौंपा ज्ञापनजोधपुर मेयर चुनाव: मतदान शुरू, भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्करनाहरगढ़ डोल मेला मैदान की पैमाइश को लेकर दूसरे दिन भी गतिरोध, 9 डोल विमान मैदान में रुकेभाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का 25 सितंबर को जयपुर दौरा, 90 प्रचार रथों को दिखाएंगे हरी झंडीटोडी मोड़ से 14 नंबर तक सर्विस लेन का दीया कुमारी ने किया निरीक्षण, मेट्रो-एलिवेटेड रोड रूट को लेकर दिए निर्देशजयपुर में नकली खाद की फैक्ट्री पर DST West की कार्रवाई, एक हजार से ज्यादा कट्टे बरामद; संचालक गिरफ्तारकोटपूतली नगर परिषद के सभापति कमल सैनी ने संभाला पदभार, बोले- रोजाना क्षेत्र में जाकर देखूंगा शहर की व्यवस्थाजयपुर में पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी: जिला परिषद के 57 वार्ड और 22 प्रधान पदों का आरक्षण तय
Election

जोधपुर मेयर चुनाव: मतदान शुरू, भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

जोधपुर : सूर्यनगरी जोधपुर की स्थानीय सरकार के नए मुखिया के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह नगर निगम सभागार में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। महापौर पद के चुनाव को लेकर नगर निगम परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

जोधपुर महापौर पद के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी के बीच है। दोनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। मतदान शुरू होने के साथ ही नगर निगम परिसर में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

भाजपा के पास 52 वोटों का दावा

वर्तमान सियासी गणित के अनुसार भाजपा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। भाजपा के पास 45 पार्षद हैं, जबकि 7 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन के साथ पार्टी कुल 52 वोटों का दावा कर रही है।

वहीं कांग्रेस के पास 44 पार्षद हैं और पार्टी को 4 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन बताया जा रहा है। इस तरह कांग्रेस के पक्ष में कुल 48 वोटों का गणित बन रहा है।

महापौर चुनाव में बहुमत के लिए 51 वोट जरूरी हैं। ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से भाजपा बहुमत के आंकड़े से एक वोट आगे दिखाई दे रही है। हालांकि, अंतिम नतीजा मतदान और मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।

क्रॉस वोटिंग को लेकर दोनों दल सतर्क

चुनाव से पहले दोनों ही राजनीतिक दलों में क्रॉस वोटिंग की आशंका बनी हुई है। यही वजह है कि भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने पार्षदों को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रही हैं।

नगर निगम परिसर में प्रवेश करने वाले पार्षदों की सुरक्षा जांच की जा रही है। मतदान स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है और प्रशासन की ओर से पूरे परिसर में निगरानी की जा रही है।

प्रसन्नचंद मेहता ने जताया जीत का भरोसा

भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रसन्नचंद मेहता ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत है और उन्हें पार्षदों का पूरा समर्थन प्राप्त है।

दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी ने भी जीत का दावा किया है। उनका कहना है कि भले ही संख्या बल में अंतर दिखाई दे रहा है, लेकिन रणनीति और पार्षदों से संपर्क के दम पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी।

सीसीटीवी और पुलिस निगरानी में मतदान

मतदान स्थल पर जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन और पुलिस आयुक्त अंशुमन भौमिया ने सुरक्षा एवं मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बल की तैनाती और मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अब सभी की नजरें मतदान पूरा होने और मतगणना के बाद आने वाले नतीजे पर टिकी हैं। भाजपा जहां अपने 52 वोटों के समर्थन के आधार पर जीत को लेकर आश्वस्त है, वहीं कांग्रेस संख्या बल के अंतर को रणनीति के जरिए पाटने का दावा कर रही है। ऐसे में जोधपुर महापौर चुनाव का नतीजा बेहद अहम माना जा रहा है।

Ayush Pareek

Related News